BIG NEWS : कांग्रेस आलाकमान का फरमान..हरीश ,प्रीतम ,गोदियाल को किया दिल्ली में तलब

उत्तराखंड : दिग्गज लीडर हरीश रावत की प्रदेश प्रभारी को लेकर नाराजगी और प्रदेश में जारी कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक उठापटक को लेकर पार्टी आलाकमान सतर्क हो गया है ऐसे में पार्टी आलाकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को दिल्ली बुला लिया है माना जा रहा है कि शुक्रवार को तमाम नेता दिल्ली में जुड़ेंगे और पार्टी आलाकमान से मिलेंगे मुलाकात राहुल गांधी से भी हो सकती है साथ ही प्रदेश प्रभारी को लेकर जो नाराजगी है उसको लेकर हरीश रावत खुलकर अपनी बात पार्टी आलाकमान के सामने रख सकते हैं,
आपको बता दें हरीश रावत के पास प्रदेश प्रभारी को लेकर कई मुद्दे हैं जिनको लेकर हरीश रावत सहज महसूस नहीं कर रहे हैं पार्टी भी जानती है कि उत्तराखंड में हरीश रावत ही कांग्रेस के लिए जरूरी है ऐसे में हरीश रावत को नाराज करने का खामियाजा कांग्रेस आलाकमान नहीं भुगत सकता वैसे भी हरीश रावत को अमरिंदर समझने की भूल कांग्रेस नहीं करेगी क्योंकि अमरिंदर के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी और हरीश रावत विपक्ष में रहकर संघर्ष कर रहे थे उनके पक्ष में माहौल बन रहा है ऐसे में इस माहौल को कांग्रेस खराब नहीं करना चाहेगी


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा..
इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025-26 में बियरशिबा स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन
उल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं रंगोत्सव : डीएम रयाल
होली से पहले दून में गुंडई : विरोध करने पर दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व