नैनिताल (BIG NEWS) : पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांग्रेसी लीडर खुर्शीद के आवास पर हुई तोड़फोड़.. जानिए क्या है उग्र प्रदर्शन की वजह

नैनीताल(मुक्तेश्वर) : कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नैनीताल जनपद में मुक्तेश्वर थाने के अंतर्गत रामगढ़ विकासखंड के प्यूड़ा गांव में स्थित आवास पर तोड़फोड़ का मामला प्रकाश में आया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार तोड़फोड़ का आरोप हिंदूवादि संगठन पर लगा है। बताया जा रहा है इन लोगों ने खुर्शीद द्वारा हिंदू धर्म के बारे में की गई विवादित टिप्पणियों को लेकर की है।
उल्लेखनीय है कि सलमान खुर्शीद अपनी पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन अवर टाइम्स’ में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी समूहों बोको हरम और आईएसआईएस के जिहादी इस्लाम से करने को लेकर हिंदूवादियों के निशाने पर हैं। मुक्तेश्वर के थाना प्रभारी ने घटना पर सूचना मिलने की बात कही है। आगे पुलिस मामले में कार्रवाई करने जा रही है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हाईकोर्ट के दखल के बाद उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड में CEO की नियुक्ति..
Nainital : पहचान छुपा कर शादी और हत्या के मामले में ऋषभ उर्फ इमरान को उम्र कैद..
haldwani_आदमखोर को मारा जाए नहीं तो जन आंदोलन : नीरज तिवारी
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार_ मासूम समेत तीन की मौत
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर सांडों का जानलेवा टकराव_thar वाला बाल-बाल बचा..Video