

उत्तराखंड में विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह(सेनि.) ने विविध संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। गैरसैंण विधानसभा सत्र में सरकार ने विधेयक पारित किया था। इसके अलावा राज्यपाल ने उत्तराखंड (उप्र जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) विधेयक 2024 को भी मंजूरी दे दी है।
विविध संशोधन विधेयक के तहत विधायकों, पूर्व विधायकों, नेता प्रतिपक्ष के वेतन, भत्तों, पेंशन पारिवारिक पेंशन और कई अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। रेलवे कूपन, डीजल पेट्रोल, पारिवारिक भत्ता, जीपीएफ की लागू दर पर लोन व राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस इलाज के लिए गोल्डन कार्ड की सुविधाएं मिलेंगी। विधायक विदेश में उपचार करा सकेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खेलो मास्टर्स गेम्स 2026: उत्तराखंड 40+ टीम बनी चैंपियन
24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..