अस्पताल की बड़ी लापरवाही आई सामने..बदल दिए शव..अस्पताल में मचा हड़कंप..


मुंबई (GKM NEWS SULEMAAN KHAN) महाराष्ट्र के मुंबई के सायन अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है..अस्पताल में दो लोगो के शवो को बदल दिया गया.. जिसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया. आपको बता दें कि मुंबई के सायन अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल हुए शख्स का इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान उस शख्स की मौत हो गई..मौत के बाद मृतक के शव को जब रिश्तेदार लेकर जाने लगे तो उन्हें पता चला कि शव उनके मरीज़ का नही है और उनके मरीज़ का शव किसी दूसरे शव से बदल दिया गया है
तो रिश्तेदारों ने अस्पताल में हंगामा मचा दिया..शव के बदले जाने की खबर अस्पताल में आग की तरह फ़ैल गई. जिसके बाद वहां भीड़ इकट्ठी हो गई. पूरे अस्पताल में तहलका मच गया.. रिश्तेदारों की जानकारी में आया कि उनके मरीज के शव का अंतिम संस्कार दूसरे परिवार ने कर दिया है. इसके बाद रिश्तेदारों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया, हालांकि बीएमसी ने इस पर एक्शन लेते हुए अस्पताल के दो स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच के लिए कमिटी का गठन भी कर दिया है.





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video