BIG BREAKING : (उत्तराखंड) तय हुआ बोर्ड की 10वीं और 12वीं के अंको का फार्मूला..महानिदेशक शिक्षा की अध्यक्षता में गठित की गई समिति ने शासन को सौंपी रिपोर्ट..

देहरादून। शिक्षा महानिदेशक विनयशंकर पांडेय की अध्यक्षता में गठित समिति ने उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं व 12वीं के रिजल्ट के लिए अंकों के निर्धारण को लेकर रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। समिति ने तय किया कि संस्थागत छात्र-छात्राओं के लिए अंकों का फार्मूला व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में पंजीकृत छात्र-छात्राओं पर भी लागू होगा।
कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप की वजह से उत्तराखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं रद की गई थीं। इन परीक्षाओं के लिए बोर्ड में 2.71 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय सभी छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत करने की घोषणा कर चुके हैं।
परीक्षाएं रद होने के बाद इन दोनों कक्षाओं के रिजल्ट को अंकों के निर्धारण के लिए शासन ने शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति ने अंकों के निर्धारण का फार्मूला तय कर लिया है। बीते रोज शिक्षा मंत्री इस फार्मूले को मंजूरी दे चुके हैं।
साथ ही शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को उक्त रिपोर्ट सौंपने की पुष्टि की।
10वीं के रिजल्ट के लिए नौवीं की कक्षा में प्राप्तांकों का 75 फीसद और 10वीं में आंतरिक मूल्यांकन के अंकों का 25 फीसद जुड़ेगा। 12वीं के रिजल्ट के लिए तय फार्मूले के मुताबिक 10वीं कक्षा के प्राप्तांकों का 50 फीसद, 11वीं कक्षा के प्राप्तांकों का 40 फीसद और 12वीं कक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंकों का 10 फीसद अंक जोड़े जाएंगे। विद्यालयी शिक्षा
की तर्ज पर ही संस्कृत शिक्षा में भी रिजल्ट घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री संस्कृत शिक्षा परिषद को इसके आधार पर रिजल्ट तैयार करने के निर्देश दे चुके हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा