BIG BREAKING : (उत्तराखंड) अब डबल-डोज़ वालों को राज्य में आने की छूट..बाकियों को दिखानी होगी कोरोना नेगिटिव रिपोर्ट..

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 24 घंटे पहले ही आर.टी. पी.सी.आर. रिपोर्ट की बाध्यता खत्म करने पर अपने पूर्व में दिए बयान से पलट गए हैं उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वैक्सीन की दौड़ लगाने वालों को ही बिना जांच के प्रवेश की अनुमति दी जाएगी कहा कि बॉर्डर पर पर्यटकों की जांच के बाद ही उत्तराखंड में जाने की इजाजत दी जाएगी सीएम धामी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में अपने साक्षात्कार में कहा कि वह उत्तराखंड में प्रवेश के लिए आर.टी.पी.सी.आर. की बाध्यता खत्म करने जा रहे हैं।
अफसरों को निर्देश भी दे चुके हैं इसके अगले दिन शनिवार को मीडिया से बातचीत में धामी ने साफ कहा कि कोरोना वैक्सीन की दो डोज वालों को ही बगैर जांच की अनुमति है अन्य सभी को 72 घंटे पूर्व की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट राज्य में प्रवेश के दौरान दिखानी होगी एक तरफ सरकार तीसरी लहर की तैयारी कर रही है और दूसरी तरफ स्कूल खोले जा रहे हैं यह सवाल के उत्तर में सीएम ने साफ कहा कि हमने तीसरी लहर की तैयारी पूरी कर ली है। धामी ने कहा कि एक अध्ययन स्वास्थ्य विभागों के आंकड़े वह अन्य प्रदेशों की स्थिति के आकलन के बाद ही स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोगों का काम तो विरोध करना ही होता है सरकार ने प्रदेश और आने वाले पीढ़ी के हित में यह कदम उठाया है उनके अनुसार जिन अस्पताल में वेंटिलेटर नहीं है वहां समन्वय कर इन्हें उपलब्ध कराया जाएगा



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन
Nainital_ पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
सख्त भू-कानून का बड़ा असर नैनीताल में_ 1822 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में नोटिस…