BIG BREAKING : (उत्तराखंड) एक बार फिर बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की चेकिंग और कोविड जांच करने के दिए निर्देश..

उत्तराखंड : कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने और नए वेरिएंट की रोकथाम के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने सीमाओं पर बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की चेकिंग और कोविड जांच करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, ऊधमसिंह नगर जिले में दक्षिण अफ्रीका के कांगो से लौटे एक व्यक्ति की कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन एहतियात के तौर उसे आइसोलेशन में रखा गया है। विभाग ने दूसरे देशों से उत्तराखंड आने वाले हर व्यक्ति की कोविड जांच करने के साथ ही 14 दिन के आइसोलेशन में रखने के लिए सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए हैं।सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडे ने बताया कि राज्य से बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक भारत और उत्तराखंड में नए वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों की सूचना राज्य को भेजी जा रही है14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा
सचिव ने कहा कि सभी जिलों को निर्देश दिए कि बाहरी राज्यों से आने वाले किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर कोविड जांच कर 14 दिन का क्वारंटीन किया जाए। संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए सीमाओं पर भी सैंपल जांच और चेकिंग की जाएगी।
रविवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.तृप्ति बहुगुणा ने कोविड के नए वेरिएंट को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिलों के सीएमओ के साथ बैठक की। उन्होंने प्रदेश की सीमाओं पर बाहर से आने वाले लोगों की चेकिंग और सैंपलिंग करने को कहा है। साथ ही जिला स्तर पर कोविड सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व
नैनीताल – बाजार की दुकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने मदद कर काबू पाया..Video
नैनीताल में होली जुलूस ने बिखेरे रंग_जमकर उड़ा अबीर गुलाल, होलिका दहन..
ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, पुलिस महकमे में शोक ..
उत्तराखंड : खतरनाक सुसाइड ? एक दिन में दो कोशिशें_ बाथरूम में मिला शव