BIG BREAKING : हल्द्वानी में इस दिन बाज़ार रहेगा पूर्ण बन्द..बढ़ते कोरोना को देखते हुए लिया गया फैसला.. सिटी मजिस्ट्रेट


हल्द्वानी में शनिवार को बाजार पूर्णतः बंद रखने का फैसला लिया गया है । शनिवार को सवेरे 11 बजे तक अति आवश्यकीय सेवाओं के लिए ही दुकानें खोली जाएंगी।
नैनीताल जिले के घनी आबादी वाले हल्द्वानी में इस शनिवार से बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है । इस दौरान बाजार के साथ शनि बाजार भी बंद रहेगी । आज सिटी मैजिस्ट्रेट कार्यालय में व्यापारी नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है । बताया गया है कि शनिवार को दूध, दही, अखबार, गैस आदि सवेरे 11 बजे तक मिल सकेगा जबकि गैस, पैट्रोल, डीजल, मैडिकल आदि की दुकानें पूरे दिन खुली रहेंगी । सिटी मैजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया हल्द्वानी में बढ़ते संक्रमण के कारण 25 मिनी कंटेंमेंट जॉन बनाए गए हैं । यहां लॉक डाउन की स्थिति को रोकने के लिए ऐसा फैसला आपसी सहमति से लिया गया है । उन्होंने बताया कि व्यापारियों के साथ हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है कि शनिवार को बाजार को बंद रखा जाएगा । ऐसा इसलिए किया जा रहा है तांकि कोरोना के बढ़ते मामलों और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके । इस पहल में व्यापारियों ने भी पूरा साथ देना का वादा किया है ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज मां ने बुला लिया”, नंदा-सुनंदा महोत्सव में भावुक हुए सीएम धामी
मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, सीएम धामी ने मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि
कल मां नंदा-सुनंदा की विदाई_नैनीताल-भवाली में ट्रैफिक बदला, कई रूट डायवर्ट, निकलने से पहले पढ़ें
ज्योलिकोट में अब तक क्या हुआ, हाईकोर्ट ने पूरी रिपोर्ट तलब की_6 सस्पेंड..
यूओयू में वित्तीय प्रबंधन पर मंथन, परिसर में शुरू हुआ ईवी चार्जिंग स्टेशन