हल्द्वानी के बनभूलपुरा में सुरक्षा एजेंसी की बड़ी कार्रवाई,संदिग्ध हिरासत में..

सूत्रों के अनुसार हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से सुरक्षा एजेंसी ने देर रात एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
गिरफ्तारी को किसी बड़े और संवेदनशील मामले से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर अभी नहीं हुई है।
सूत्रों से प्रप्त हो रही जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया व्यक्ति पूर्व में हुई एक बड़ी घटना से भी लिंक रखता है, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियाँ लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं।
देर रात चली इस संयुक्त कार्रवाई में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। टीम ने बेहद गोपनीय तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया।
अपडेट
बनभूलपुरा में NIA की बड़ी कार्रवाई, बिलाली मस्जिद के इमाम पूछताछ के लिए हिरासत में
हल्द्वानी
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुरुवार देर रात हल्द्वानी के संवेदनशील बनभूलपुरा क्षेत्र में लाइन नंबर 8 स्थित बिलाली मस्जिद के इमाम मौलाना आसिम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई बाहरी संगठनों से संभावित संपर्कों की जांच के तहत की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, मौलाना आसिम मूलतः रामपुर (उत्तर प्रदेश) के दड़ियाल क्षेत्र के रहने वाले हैं और पिछले चार वर्षों से बिलाली मस्जिद में इमामत कर रहे हैं। केंद्रीय एजेंसी को हाल ही में कुछ महत्वपूर्ण इनपुट प्राप्त हुए थे, जिनकी सत्यता की पुष्टि के लिए उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
NIA की इस मध्यरात्रि कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। एजेंसी यह जांच कर रही है कि कहीं किसी बाहरी संगठन से किसी प्रकार का संदिग्ध संपर्क या संवाद तो नहीं हुआ। फिलहाल कोई आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं; टीम केवल उपलब्ध सूचनाओं की गहन जांच में जुटी है।
संवेदनशील माने जाने वाले बनभूलपुरा क्षेत्र में NIA की मौजूदगी को लेकर शहर में चर्चाओं का माहौल है।
मामला पूरी तरह जांच के अधीन है और आधिकारिक बयान आने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मुख्यमंत्री धामी ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंज़ूरी,बुनियादी सुविधाओं पर फोकस
हरिद्वार में गंगा के अस्तित्व को खतरा_धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन..
दून में स्कूल के बाहर किडनैपिंग की अफवाह, सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों से पैनिक
स्ट्रीट वेंडरों का सामान जब्त करने और तोड़ने का अधिकार इनको नहीं है_हाईकोर्ट में सुनवाई..
युवा भारत_ कैंची धाम से एरीज तक, सीख का अनूठा सफर..