

उत्तराखंड :रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां जिस घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी, वहां उसकी कलयुगी मां अपनी बेटी के गहने व दहेज का सामान समेट प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस को लड़की के परिजनों की ओर से शिकायत दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर के एक गांव में बेटी के विवाह समारोह की तैयारी चल रही थी। बेटी का रिश्ता चूंकि एक अच्छे घर में तय हुआ था इसलिए पिता व अन्य परिजनों की ओर से रिश्तेदारी से पर्याप्त दहेज एकत्रित किया गया था। तकरीबन एक लाख के सोने-चांदी के जेवरात भी बनवाये गये थे।
कलयुगी मां की करतूत : बिटिया की दस दिन बाद शादी थी, लेकिन इस बीच लड़की की मां के दिमाग में कुछ और ही पक रहा था। वह अचानक बेटी के सारे जेवर व नगदी लेकर अपने प्रेमी के साथ अचानक फरार हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला के पति के पहले ही मौत हो चुकी है। लड़की की शादी का सारा इंतजाम परिवार के अन्य लोग ही कर रहे थे।
जब उन्हें लड़की की मां के भाग जाने की सूचना मिली तो हर कोई हैरान हो गया। जिसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और मामले की सूचना दी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। इधर इस घटना के बाद युवत की शादी में अब अड़चन आ गई है। शादी की खुशियों के बीच हुई इस घटना से इस परिवार की इलाके में काफी बदनामी और जग हंसाई भी हो गई है। जिससे परिजन बहुत व्यथित हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अनुराग अकादमी में नन्हे कदमों की नई शुरुआत_ यादगार बना पहला दिन
उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन और तबादले,10 अधिकारी बने CO
नैनीताल में अवैध जमीन सौदे पर बड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम
नैनीताल में विधायक के बेटे की VIP हनक_फार्च्यूनर सीज़ हो गयी..Video
हनुमान धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश के लिए मांगी खुशहाली