

काशीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर , बताया जा रहा है, कि देर रात सत्यम पैलेस में अपने दोस्त की शादी में आए एक 25 वर्षीय युवक की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। बता दें कि युवक हल्द्वानी के कटघरिया का मूल निवासी है, जिसका नाम धीरज बिष्ट है, यह युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ शादी में आया था, जहां तीनों ने बियर भी पी थी, वहीं आज सुबह थाना आईटीआई पुलिस को गाड़ी में पड़ा युवक का शव मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, युवक के परिजन भी काशीपुर पहुंच गए हैं, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा, पोस्टमार्टम के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में शादी समारोह में शामिल होने हल्द्वानी के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार की सुबह युवक का शव कार से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के दो साथी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। हालांकि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हल्द्वानी के कटघरिया निवासी धीरज बिष्ट (25) पुत्र स्व. पानसिंह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ कार से काशीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आये थे। रविवार की सुबह बाजपुर रोड स्थित एक पैलेस के पास धीरज का शव आल्टो कार से बरामद किया गया। सूचना पाकर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की ओर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आईटीआई थाना पुलिस के मुताबिक तीनों युवकों ने लामाचौड़ शराब पी थी। इसके बाद तीनों काशीपुर पहुंचे थे। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक तीन बहनों में अकेला भाई था। पुलिस क्षेत्राधिकारी वन्दना वर्मा ने बताया कि आईटीआई थाना क्षेत्र में आल्टो कार से एक युवक का शव मिला है। तीन युवक हल्द्वानी से कार द्वारा शादी समारोह में शामिल होने आये थे। रास्ते में उन्होंने बियर पी रखी थी। नशे के सेवन की बात सामने आ रही है। मृतक के परिजन आने वाले हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा