Ad

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने पद से दिया इस्तीफा..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली : निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने लोकसभा चुनाव से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, अरुण गोयल का इस्तीफा 9 मार्च, 2024 से प्रभावी है। गोयल, जिन्हें 21 नवंबर, 2022 को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने पहले भारत सरकार में हैवी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के सचिव के तौर पर कार्य किया था। संस्कृति मंत्रालय में भी उन्होंने सेवाएं दी थी।उनके अचानक इस्तीफे के बाद, मुख्य चुनाव आयुक्त पर पूरी जिम्मेदारी आ गई है।

ADVERTISEMENTSAd

अरुण गोयल 2022 में बने थे चुनाव आयुक्त

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अरुण गोयल को नवंबर 2022 में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। उन्होंने उस समय स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। अरुण गोयल को 31 दिसंबर, 2022 को 60 साल की उम्र में रिटायर होना था। गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी थे। वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा बने थे। वो 2027 तक निर्वाचन आयोग में रह सकते थे।

2027 तक था अरुण गोयल का कार्यकाल

अरुण गोयल ने जब इस जिम्मेदारी को संभाला था तो वो अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के प्रबल दावेदार थे। मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल फरवरी, 2025 तक है। कानून के अनुसार, चुनाव आयुक्त या मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त होने वाला व्यक्ति छह साल या फिर 65 साल की आयु तक पद पर रहेगा। ऐसे में अरुण गोयल दिसंबर, 2027 तक निर्वाचन आयोग में रह सकते थे। हालांकि, अब उन्होंने इससे पहले ही इस्तीफा दे दिया।

तीन सदस्यीय समिति में दो पद हुए खाली

इसी साल फरवरी महीने में चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय का कार्यकाल पूरा हो गया था जिसके बाद वो रिटायर हो गए थे। अब चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने भी इस पद से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा होने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के पास ही पद बचा है।

भारतीय चुनाव आयोग में पहले से ही एक पद खाली था। लोकसभा चुनाव भी नजदीक है। ऐसे में अचानक अरुण गोयल का इस्तीफा चौंकाने वाला है। अब निर्वाचन आयोग की तीन सदस्यीय समिति में दो पद खाली हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *