पुलिस ने सीज़ किया था वाहन..चोर सीज़ वाहन को ही चुरा ले गए..

ख़बर शेयर करें

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर 30.10.2020 GKM NEWS बाजपुर में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं जिन्हें पुलिस का जरा भी भय नहीं है। यही कारण है कि अज्ञात चोर ने पुलिस द्वारा सीज किए गए वाहन को चोरी करके पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। वहीं पुलिस ने वाहन चोरी मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि बीते दिन एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर एएसपी राजेश भट्ट द्वारा बन्नाखेड़ा चौकी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। जहां अवैध खनन से भरे वाहन पाए जाने पर एएसपी राजेश भट्ट ने अवैध खनन में लिप्त 8 डंपर को सीज किया था। जिसके चलते एसएसपी ने अवैध खनन में लापरवाही बरतने पर बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज समेत 10 पुलिस कर्मचारियों को निलंबित किया गया था।

वही एएसपी द्वारा सीज किए गए एक डंपर को अज्ञात चोर ने चोरी कर पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि सीज किए गए डंपर चौकी से 200 मीटर की दूरी पर खड़े थे। जिसमे एक डंपर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। जिसके चलते अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वाहन की तलाश की जा रही है।

बाइट : दीपशिखा अग्रवाल …………….. सीओ बाजपुर

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *