चीनी मील द्वारा समय से नही लिये जाने के कारण धूप में सूख रहा है गन्ना..मील प्रशासन से हुई किसानों की नोक-झोक..

बाज़पुर ऊधम सिंह नगर 26.November 2020 GKM NEWS (SULEMAAN KHAN) बाज़पुर चीनी मिल प्रशासन द्वारा किसानों का गन्ना समय से नहीं लिए जाने और किसानों को जबरन परेशान करने को लेकर किसानों ने चीनी मिल में प्रदर्शन किया और 8 घंटे के भीतर गन्ना ना लिए जाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। बता दें कि बाज़पुर चीनी मिल के नवीन प्राइस सत्र का शुभारंभ 20 नवंबर को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने किया था।
लेकिन कुछ दिन पेराई सत्र सही चलने के बाद चीनी मिल प्रशासन की व्यवस्था धराशाही दिखाई दी। जिसको लेकर गन्ना किसानों ने चीनी मिल में प्रदर्शन किया और चीनी मिल प्रशासन पर गन्ने को पेराई के लिए जल्द नही लिए जाने और जबरान किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। इस दौरान किसानों ने चीनी मिल के चीफ इंजीनियर विनीत जोशी का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने कहा कि चीनी मिल प्रशासन ने आधी अधूरी व्यवस्था के साथ चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र को शुरू करने का काम किया है।

यही कारण है कि 56 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसानों के गन्ने को पेराई के लिए नहीं लिया जा रहा है। किसानों ने कहा कि चीनी मिल के बाहर 3 दिन से गन्ना खड़े होने से धूप में गन्ना सूख रहा है जिससे किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही किसानों ने कहा कि यदि 8 घंटे के भीतर किसानों के गन्ने को नहीं लिया गया तो किसान उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

बाइट : केके शर्मा …………….. किसान

बाइट : अवतार सिंह सैनी ………….. किसान
बाइट : विनीत जोशी …………… चीफ इंजीनियर चीनी मिल, बाजपुर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी: अनहोनी टली – गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग को पुलिस ने बचाया
Haldwani – LPG उपभोक्ताओं के लिए अपडेट_आज इन इलाकों में पहुंचेगी गैस
धामी सरकार ने बांटे दायित्व : 14 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियां
IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, योगेंद्र रावत को कुम्भ,टिहरी को नई कप्तान
आज संभलकर रहें_ 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट