हल्द्वानी में बार व्यापारियों द्वारा शराब नीति उल्लंघन पर HC सख्त,सरकार से मांगी रिपोर्ट..


उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी के बार कारोबारियों द्वारा शराब नीति का उल्लंघन करने संबंधी जनहित याचिका में राज्य सरकार से बार कारोबारी के अतिक्रमण की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद के लिए तय हुई है।
मामले के अनुसार, हल्द्वानी निवासी प्रकाश पांडे ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा कि हल्द्वानी में बार कारोबारियों ने शराब नीति का उल्लंघन कर शहर में बड़े बड़े होर्डिंग लगाए हैं, जिसका युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। याचिका में हल्द्वानी में कुछ बार कारोबारियों द्वारा सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर पार्किंग के लिए इस्तेमाल करने के भी आरोप लगाए गए हैं।
याचिका में शराब नीति का उल्लंघन और अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही करने की प्रार्थना की गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video
दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत
चार दिन में पलटा तबादला आदेश, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ओखलकांडा के बसौटीया पुल की बदलेगी तस्वीर..