
नैनीताल : बॉलीवुड के प्रतिष्टित कलाकार चंकी पाण्डे पहुंचे सबकी मुराद पूरी करने वाले बाबा नीब करोली के कैंचीं धाम। चंकी ने धाम को उनकी सोच से अधिक शांत और प्रभावशाली बताते हुए जल्द दोबारा आने की बात कही।
नैनीताल में भवाली के कैंची धाम मंदिर में बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता चंकी पांडे आज दोपहर अपने दोस्तों के साथ पहुंचे। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के कैंचीं धाम मंदिर में दर्शनों के बाद अब बॉलीवुड अभिनेताओं का आना जाना शुरू हो गया है।
काठगोदाम से भवाली पहुंचे चंकी ने नगारि गांव निवासी अपने मित्र संजय जोशी ‘नन्ना’ के घर कुछ देर विश्राम किया। इसके बाद उन्होंने कैंची में बाबा नीम करौरी के दर्शन किये। मंदिर समिति के प्रदीप साह ‘भय्यू’ ने उन्हें मन्दिर के बारे में जानकारियां दी और बाबा के चमत्कारों के बारे में बताया।
असँख्य हिट और सुपरहिट बॉलीवुड सिनेमाओं में काम कर चुके चंकी पांडेय बाबा के धाम पहुंचकर उनकी शिला में बैठे और कुछ देर शांति का अनुभव किया। उन्होंने वहां हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। धाम में चंकी के प्रशंसकों की भीड़ लग गई और सभी एक सैल्फी के लिए जिद्दोजहद में जुटे दिखे।
मन्दिर के गार्ड भी उनके साथ सैल्फी लेने से नही चूके। भीड़ बढ़ती देख चंकी गाड़ी की तरफ भागकर गए और वहां से हल्द्वानी को रवाना हो गए। चंकी ने मन्दिर समिति को बताया कि उन्हें पहली बार बाबा के दर्शन करने का मौका मिला। ये स्थल उनकी सोच से भी अधिक शांत और वैभवशाली है। उन्होंने कहा कि वो शीघ्र ही बाबा के दर्शनों के लिए आएंगे। चंकी इनदिनों हल्द्वानी में फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..
Nainital : लापता युवती को यूपी से बरामद कर लाई पुलिस, अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज