Ad

नैनीताल : ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ आशा फाउंडेशन की मुहिम, पिंक रैली करेगी खतरों से आगाह..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में आशा फाउंडेशन की तरफ से ब्रैस्ट कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करती एक पिंक मुहिम रैली 6 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। यू.एस.बेस्ड ‘ब्रैस्ट कैंसर इन यंग वीमेन फाउंडेशन’ के एक सर्वे में हिंदुस्तान में सबसे कम टेस्ट ऊत्तराखण्ड में हुए हैं।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल के न्यू क्लब में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा ने मीडिया को ब्रेस्ट कैंसर संबंधी जानकारी दी। उन्होंने लापरवाही से युवाओं को हो रहे ब्रैस्ट कैंसर की जानकारी दी। बताया कि एक सर्वे में 2024 से 2040 तक सबसे अधिक ब्रेस्ट कैंसर पीड़ितों की संख्या युवाओं की होगी।

यू.एस.बेस्ड ‘ब्रैस्ट कैंसर इन यंग वीमेन फाउंडेशन’ के एक सर्वे में हिंदुस्तान में सबसे कम टेस्ट ऊत्तराखण्ड में हुए हैं। सर्वे कहता है कि केंसर जैसी बीमारी में ये कैंसर सबसे घातक है। ये 39 वर्ष से कम आयु की महिलाओं का प्रमुख केंसर है। आंकड़े कहते हैंं की हर 13 मिनट में एक महिला की ब्रेस्ट कैंसर से मौत हो रही है।

स्तन(छाती)के कैंसर के खिलाफ जागरूकता के लिए एक वॉक की जाने वाली है। नैनीताल के जागरूक लोग जिनमें बच्चे भी शामिल होंगे, मॉल रोड में रैली कर इससे जागरूकता का संदेश देंगे।

रैली में लोग पिंक(गुलाबी)रंग की टी-शर्ट पहनकर शामिल होंगे। ये लोग सवेरे नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में एकत्रित होंगे और फिर पंत पार्क से रिक्शा स्टैंड होते हुए मॉलरोड में इंडिया होटल से वापस लौटेंगे। आशा फाउंडेशन ने आप सभी से इस प्राणघातक बीमारी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रार्थना की है। इस मौके पर प्रो.अजय रावत, अक्षत साह, मुन्नी तिवाड़ी, नीलू एलेन्स आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *