
उत्तराखंड : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) द्वारा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण( यूकाडा) को नैनी सैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़ को एरोड्रम लाइसेंस जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है
सीमांत जिले पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से अब नागरिक विमान भी उड़ान भर सकेंगे। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को एयरपोर्ट के लिए एरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह सुविधा मिलने पर एरोड्रम लाइसेंस जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की एयर कनेक्टिविटी की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।
बता दें कि सीएम धामी ने नैनीसैनी एयरपोर्ट को एरोड्रम लाइसेंस देने का अनुरोध किया था। लाइसेंस जारी होने के बाद अब एयरपोर्ट से नागरिक विमान के उड़ान भरने की सुविधा प्राप्त हो जाएगी। सरकार ने इस एयरपोर्ट के संचालन का जिम्मा वायुसेना को सौंप रखा है। अब वायु सेना के विमान के साथ इस एयरपोर्ट से नागरिकों की सुविधा के लिए व्यावसायिक विमान भी उड़ान भर सकेंगे।
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) द्वारा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को नैनी सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ के लिए एरोड्रम लाइसेंस जारी करने से सभी को नैनी सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ में लैंडिंग तथा टेक ऑफ सुविधा प्राप्त होगी |


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..
Nainital : लापता युवती को यूपी से बरामद कर लाई पुलिस, अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज