

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड पहुंच गए हैं। यहां देहरादून पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया है। इधर, भगत दा के उत्तराखंड आने से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। भगत दा की एंट्री सरकार के लिए भी सुखद मानी जा रही है।
महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।
शुक्रवार को शाम 5 भजे के करीब पूर्व महामहिम राज्यपाल कोश्यारी महाराष्ट्र से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत प्रदेश के कई विधायकों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विशेष चार्टर्ड प्लेन से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे पूर्व राज्यपाल व पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी डोईवाला होते हुए देहरादून को रवाना हुए। स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।उत्साह कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। वहीं उनकी एक झलक देखने को उनके समर्थक व चाहने वालों का तांता लगा रहा। डोईवाला चॉक पर भी भारी संख्या में उनके समर्थक ने पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी का भव्य स्वागत किया।
अटकलें हैं की कोश्यारी के महामहिम राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद, अब उनकी सक्रिय राजनीति में पुनः एंट्री होने की संभावनाएं बढ़ गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…