

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर आ रही है। देवभूमि का एक और लाल मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। बलिदान की खबर पहुंचते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी है।
चंपावत जिले के लोहाघाट निवासी जवान मणिपुर में उग्रवादी हमले में शहीद हो गए हैं। लोहाघाट के चौबे गांव सुई के असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे पुत्र हरिदत्त चौबे मणिपुर में 12 अगस्त की सुबह उग्रवादियों के द्वारा किए गए अचानक हमले में शहीद हो गए।
शहादत की सूचना मिलते ही पूरे सुई व लोहाघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा है। ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया कि, गुणानंद चौबे मणिपुर में 22 बटालियन असम राइफल में वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे, वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली में रहता है।
शहीद अपने पीछे अपनी पत्नी, दो बेटी व एक बेटे को छोड़ गए। शहीद का अंतिम संस्कार कहां होगा अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। जवान गुणानंद चौबे के शहीद होने की सूचना पर क्षेत्र के समस्त लोगों के द्वारा दुख व्यक्त किया गया है।
लोग शहीद के परिजनों को ढाढस बंधाने उनके पैतृक आवास पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि, शहीद के पार्थिव शरीर को अभी असम राइफल कैंप रखा गया है।
सेना द्वारा जरूरी कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




धामी कैबिनेट ने बड़े फैसलों पर लगाई मुहर_ 16 प्रस्तावों को मंजूरी..
Young writer – अनुराग को मिलेगा उत्तराखंड युवा कलमकार पुरस्कार
खाड़ी संकट के बीच पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक_भुगतान की मांग
अमेरिका-इजरायल गठजोड़ के आगे आत्मसमर्पण शर्मनाक : डॉ कैलाश पाण्डेय
उत्तराखंड : हिंसक झड़प_ B.tech के छात्र की हत्या, तीन गिरफ्तार