


उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हर रोज कोई ना कोई हादसा हो जाता है। आज फिर एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।

मिली जानकारी अनुसार, सुबह -सुबह 5 बजे दिल्ली से गंगोलीहाट जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस चितई के पास अचानक नियंत्रण खोने की वजह से सड़क से नीचे उतर गई। इस हादसे में यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

इस बस में 20 यात्री सवार थे हालांकि शुक्र है कि 20 के 20 यात्री से ही सलामत है और एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

आपको बताते चलें बीते रोज़ जनपद नैनीताल में एक बड़ा बस हादसा हो गया जिसमें पयर्टकों की बस गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है और 26 लोगों को घायल अवस्था में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं जनपद पिथौरागढ़ से भी हादसे की खबर आ रही है जहां चट्टान की चपेट में आने से बोलेरो में सवार सात लोगों की मौत हो गई है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम दौरे से पहले STH के पास कार में मिला युवक का शव_मचा हड़कंप..Video
सीएम दौरे से पहले STH के पास युवक का शव मिला_मचा हड़कंप
थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत_अबकी होली बख्शा नहीं जाएगा..
बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा फिर से जीवित, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी कल हल्द्वानी दौरे पर_ इस खास प्रोग्राम में करेंगे शिरकत