
उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की जाँच एस.आई.टी.की जगह सी.बी.आई.से कराए जाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मीडिया कवरेज पर रोक लगा दी है।
उच्च न्यायालय में अफ्तार लंच आए मामले को सुनने के बाद वरिष्ठ न्यायमुर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ ने कहा कि मीडिया और सोशियल मीडिया उनके न्यायालय की गलत और भ्रामक खबरें प्रसारित कर रहे हैं। लिहाजा उनके न्यायालय की कोई भी खबरें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशियल मीडिया में न प्रसारित की जाएं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर उन्हें इस संवेदनशील मसले कि कोई भी खबर मिलती है, तो लिखने वाले के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मामले में अगली सुनवाई 21 नवंबर को तय की गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




देहरादून_शहीद कर्नल के बेटे को मारने वालों का एनकाउंटर..
हल्द्वानी में युवक-युवती की सिर कुचलकर हत्या, डबल मर्डर से सनसनी_Video
नैनीताल हाईकोर्ट ने नाबालिग से रेप के आरोपी उस्मान को राहत नहीं दी..
बनभूलपुरा कांड : हाईकोर्ट में मौकीन सैफी की जमानत मंजूर..
जनता अपमान बर्दाश्त नहीं, माफी के बाद थमा मामला..