हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR.. जानिए आरोप क्या हैं


हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR, जानिए_ आरोप क्या हैं..
हल्द्वानी। रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण और सफाई के विवाद ने अब नया टर्निंग पॉइंट आ गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में FIR दर्ज की गई है। श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य और अनुसूचित जाति से जुड़े अमित कुमार की शिकायत पर पुलिस ने FIR संख्या 297/2026 दर्ज की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 11 अगस्त को रामलीला मैदान में कराए गए सफाई और धार्मिक अनुष्ठान को राहुल गांधी ने दिल्ली की प्रेस वार्ता में छुआछूत और जातिगत भेदभाव से जोड़कर पेश किया। अमित कुमार का कहना है कि इससे उनकी और समिति से जुड़े लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई और सोशल मीडिया पर उन्हें जातिवादी व दलित विरोधी बताया जाने लगा।
अमित कुमार के मुताबिक, 8 अगस्त को कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद मैदान में कूड़ा-कचरा और खाली बोतलें पड़ी थीं, जिसके बाद 11 अगस्त को सफाई और धार्मिक अनुष्ठान कराया गया था।
पुलिस ने मामले में BNS की धारा 196 और 299 तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(q) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रामलीला मैदान से शुरू हुआ विवाद अब FIR तक पहुंच गया है और इसने उत्तराखंड की सियासत में भी हलचल बढ़ा दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR.. जानिए आरोप क्या हैं
नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, दोनों तरफ वाहनों की कतार..Video