हल्द्वानी: पथरी ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप..


हल्द्वानी: शहर में एक निजी अस्पताल में पथरी के इलाज के लिए आए युवक की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार, देवलचौड़ पंचायतघर निवासी ललित मोहन को पथरी की समस्या थी। 24 सितम्बर की सुबह करीब 8 बजे वह अपने भाई के साथ मुखानी क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए। जांच के बाद दोपहर 1 बजे ऑपरेशन शुरू किया गया। डॉक्टरों ने परिजनों को सब कुछ ठीक होने की जानकारी दी, लेकिन शाम करीब 4 बजे अचानक मरीज को सांस लेने में दिक्कत बताई गई और तुरंत दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा गया।
परिजन जब ललित मोहन को दूसरे अस्पताल ले गए तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को परिजन वापस उसी निजी अस्पताल में लेकर आए और भारी बवाल हो गया।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में यह मामला गर्माया हुआ है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : भयानक हादसा_बोट ने बोट को मार दिया..
बजट केवल आय-व्यय नहीं, विकसित उत्तराखण्ड का रोडमैप : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड : दर्दनाक हादसे में युवा ज्वेलर्स की मौत,परिवार के पांच सदस्य गंभीर
Nainital : फायरिंग कांड का खुलासा, तीन बदमाशों से तमंचे-पिस्टल बरामद
AI कंटेंट पर अब लेबल ज़रूरी, 3 घंटे में हटेगा फेक, सख्त नियम लागू..