तलाक के बाद पत्नी ने बजवाए ढोल, निकाला रोड शो..मेजर पति सदमे में

ख़बर शेयर करें

खबर उत्तरप्रदेश के मेरठ से है। जहां एक तलाक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। प्रणीता शर्मा और सेना में तैनात मेजर गौरव अग्निहोत्री की शादी 2018 में हुई थी, लेकिन करीब 7 साल बाद 4 अप्रैल 2026 को दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

तलाक के तुरंत बाद प्रणीता का ढोल पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया, जिसने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया। इस पर मेजर के परिवार ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि दोनों पक्षों के बीच छवि खराब न करने का समझौता हुआ था, जिसका उल्लंघन किया गया।

वहीं प्रणीता और उनके परिवार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने सालों तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेली, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन चुका है। जहां कुछ लोग इसे “नई शुरुआत का जश्न” बता रहे हैं, तो कुछ इसे “संवेदनहीनता” कह रहे हैं।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *