Haldwani में एडीजी ने सख्त निर्देश दिए_इन एरिया में फोकस..

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी

उत्तराखंड में कानून और व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आज हल्द्वानी में एक महत्त्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) ने की। बैठक में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के पुलिस कप्तान एवं सभी राजपत्रित अधिकारी शामिल हुए।

बैठक का उद्देश्य विशेष अपराधों, लंबित विवेचनाओं और सुरक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता का जायजा लेना था।

विवेचनाओं एवं विभागीय कार्यों पर सख्त रुख

एडीजी महोदय ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, थानों का नियमित निरीक्षण और लंबित माल का भौतिक सत्यापन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

ई-साक्ष्य (e-Sakshya), NATGrid और अन्य डिजिटल पोर्टल्स पर डेटा अंकन तुरंत पूर्ण किया जाए।

CM हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

फोकस एरिया: अपराधों पर जीरो टॉलरेंस

एडीजी ने चार प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए..

कुछ थानों में महिला अपराध की विवेचना 60 दिन की अनिवार्य अवधि में पूरी नहीं हो रही।

निर्देश _सभी विवेचनाओं को प्राथमिकता के साथ समय सीमा में पूर्ण किया जाए।

NDPS एवं ड्रग तस्करी

कमर्शियल क्वांटिटी के मामलों में जांच की गुणवत्ता बढ़ाई जाए।

बड़े तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया तेज की जाए।

गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश

विशेष अभियान चलाकर नाबालिगों और अन्य गुमशुदा व्यक्तियों की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश।

अज्ञात शवों की पहचान

तकनीकी साधनों और प्रचार-प्रसार के माध्यम से लावारिस एवं अज्ञात शवों की तेजी से शिनाख्त सुनिश्चित करने के आदेश।

बैठक के अंत में एडीजी ने स्पष्ट किया_जहां कार्यों में शिथिलता दिखी, वहां जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। डिजिटल और तकनीकी साधनों का अधिकतम उपयोग कर अपराध मुक्त समाज बनाना हमारी प्राथमिकता है।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी

बैठक में डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० (एसएसपी नैनीताल),अजय गणपति (एसएसपी उद्यम सिंह नगर), जितेंद्र चौधरी (एसपी क्राइम रुद्रपुर), डॉ0 जगदीश चंद्र (एसपी नैनीताल), मनोज कुमार कत्याल (एसपी हल्द्वानी), उत्तम सिंह (एसपी सिटी रुद्रपुर), स्वप्न किशोर सिंह (एसपी सिटी काशीपुर) समेत दोनों जनपदों के सभी क्षेत्राधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *