दर्दनाक सड़क हादसे में 4 की मौत..9 लोग घायल..जाने पूरी खबर..

अयोध्या उत्तर प्रदेश 20.09.2020 (GKM NEWS) उत्तर प्रदेश में एक दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है. घटना अयोध्या ज़िले के रौनाही थाने में घटी है..इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और नौ लोग घायल बताये जा रहे हैं. घटना के बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. ख़बर के मुताबिक बताया जा रहा है कि हादसा अयोध्या ज़िले में एनएच 28 हाइवे पर हुआ है.. ज़िले के थाना रौनाही के सोहावल चौराहे के पास टैंपो और ट्रक की टक्कर हुई. बताया जा रहा है कि ज़ुबेरगंज के पास रविवार की सुबह करीब पांच बजे अयोध्या की ओर से जा रहे सवारियों से भरे ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी.
स्थानीय लोगो का कहना है कि ऑटो गलत दिशा में था. हादसे के बाद ट्रक ड्राईवर हादसे वाली जगह से फरार हो गया. हादसे का शिकार हुए लोग ऑटो से सरयू के ढेमवा घाट पर मछली पकड़ने सभी जा रहे थे. मृतक और घायल थाना पूराकलंदर के भदरसा के रहने वाले हैं.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




SIR-2026_ नैनीताल जिले में 99.76% नोटिस तामील, वोटर लिस्ट पर सामने आया बड़ा डेटा..
अब ऑनलाइन खतौनी खारिज नहीं होगी..DM रयाल
नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन