

उत्तराखंड के नैनीताल में के.एम.वी.एन.ने अपनी विंटेज फॉक्स वैगन कार को चका चक बनाकर पर्यटकों के दर्शनार्थ रखा है। निगम ने पहले भी इस बीटल कार को डिस्प्ले के लिए रखा था।

कुमाऊं मंडल विकास निगम(के.एम.वी.एन.)क्षेत्र में आए पर्यटकों के लिए आए दिन नए-नए एक्सपेरिमेंट करता रहता है। इसी क्रम में नैनीताल आज सूखाताल स्थित टी.आर.एच.गेस्ट हाउस में 63 साल पुरानी फॉक्सवैगन बीटल विंटेज कार पर्यटकों के लिए डिस्प्ले पर रख दी गई है।

दुनियाभर में विख्यात जर्मनी की बीटल कार कंपनी 1969 में कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पास आई थी और कई वर्षों से निष्प्रयोज घोषित कर गैराज में जीर्णशीर्ण अवस्था मे पड़ी थी। इस विंटेज कार की महत्ता को समझकर निगम प्रबंधन ने इसे नया स्वरूप देकर पर्यटकों के लिए पर्दशित करने का निर्णय लिया। शनिवार को मैनेजिंग डायरेक्टर आई.ए.एस.विनीत तोमर ने नैनीताल में डिस्प्ले कर दिया है।

1960 की फॉक्सवैगन बीटल अभी भी हजारों कार प्रशंसकों की पसंदीदा गाड़ियों में से एक है। भारत समेत दुनियाभर के देशों में इस तरह की गाड़ियों की प्रदर्शनी लगती है। इस मौके पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के जनरल मैनेजर ए.पी.बाजपेई ने बताया कि पर्यटकों के लिए यह एक अनोखा अनुभव होगा।
अभी भी विंटेज कारों को लेकर लोग काफी उत्साहित रहते हैं। ये कार डिस्प्ले एक तरीके से पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन जाएगा। निगम कुछ वर्ष पूर्व इससे पहले भी इस कार को रंग रोगन कर ऐसे ही एक्सिबिशन के लिए रख चुका है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE
आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी