नन्हे कदमों के लिए खुशियों का मंच_अनुराग अकादमी में फन फिएस्टा


हल्द्वानी – पीलीकोठी रोड स्थित नीलकंठ विहार में संचालित अनुराग अकादमी में आगामी 23 और 24 मार्च को नन्हे बच्चों के लिए खास “फन फिएस्टा” का आयोजन किया जा रहा है। इस रंगारंग कार्यक्रम में ढाई से 5 वर्ष तक के बच्चों को अपने माता-पिता के साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन और सीखने को ध्यान में रखते हुए कई रोचक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। इसमें जुम्बा डांस, कलरिंग एक्टिविटी, मॉडल क्लास, और विभिन्न खेल गतिविधियां शामिल रहेंगी। इसके साथ ही बच्चों को सेल्फी पॉइंट पर यादगार तस्वीरें लेने का भी अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम का समय प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। बच्चे दोनों दिनों में या किसी एक दिन भी भाग ले सकते हैं। खास बात यह है कि यह पूरा आयोजन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को फ्लैश कार्ड और सूक्ष्म जलपान के साथ विदाई दी जाएगी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रकृति माथुर ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को विद्यालय के वातावरण से परिचित होने का अवसर मिलता है, वहीं अभिभावकों को भी विद्यालय की शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों की प्रमाणिक जानकारी प्राप्त होती है।
अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे पैंफलेट में दिए गए नंबरों पर अपना स्लॉट बुक कर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम को व्यवस्थित और सुचारु रूप से आयोजित किया जा सके।
अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे पैंफलेट में दिए गए नंबरों (9412959508/9870898655) पर अपना स्लॉट बुक कर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम को व्यवस्थित और सुचारु रूप से आयोजित किया जा सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..