

उत्तराखण्ड के नैनीताल में देररात एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। भवन स्वामी समेत मौजूद लोगों ने 100 मीटर दूर बने फायर स्टेशन और जल संस्थान पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
नैनीताल के मल्लीताल स्थित बेकरी कंपाउंड में रात लगभग 12:30बजे एक तीन मंजिले भवन में आग लग गई। आबादी क्षेत्र वाले बेकरी कंपाउंड में दिवाली के रॉकिट ने रामकिशोर बेदी के तीन मंजिले मकान को आग की भेंट चढ़ा दिया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद 100 मीटर दूर बने अग्निशमन कार्यालय से टीम पहुंच गई।
घंटों की मशक्कत के बाद टीम को पानी की लाइन में पानी नहीं मिल सका और इस बीच आग का वेग बढ़ते चला गया। अग्निशमन की टीम ने बमुश्किल आग बुझानी शुरू की। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पानी की लाइनों में पानी ही नहीं आया, जिससे आग बुझाने में काफी परेशानी हो गई। मकान तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण अलग अलग जगहों से पानी लिया गया।
आग से मकान मे रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल की त्वरित कार्यवाही से मकान के भूतल और पड़ोस के मकनों को भी खतरा हो गया। गनीमत रही कि वहां कोई सो नहीं रह था नहीं तो जनहानि हो सकती थी। अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal