उत्तराखंड : रिश्वत लेते घूसखोर दरोगा की फ़िल्म बन गयी_ देखिये वायरल Video..


उत्तराखंड में सरेआम रिश्वतखोरी का वीडियो ज़बरदस्त वायरल हो गया है।परिवहन विभाग के एक दारोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हरिद्वार में तैनात दारोगा एक कार में बैठे व्यक्ति से पैसे लेते हुए नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो 36 सेकंड का है, जिसमें कार में बैठा व्यक्ति दारोगा से कहता है कि उसके पास ज्यादा पैसे नहीं हैं। इसके बाद, वह चार हजार रुपए निकालकर दारोगा के हाथ में थमा देता है, जबकि दारोगा कहते हैं, “ये तीन हैं, चार बोले हैं” और फिर कागजात पूरा करने की सलाह देते हुए ड्राइवर को जाने देते हैं।
यह घटना हरिद्वार के चंडीघाट चौक की बताई जा रही है। बताया जा रहा है वीडियो के वायरल होने के बाद, विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दारोगा को कार्यालय से अटैच कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, वीडियो की तारीख और सत्यता पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal