
उत्तराखंड की राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है लुटेरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए बड़ा लूट कांड कर दिया है इसके बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान उठना लाजमी है देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती से हड़कंप मच गया है।

राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया।बताया जा रहा है इस करोड़ की लूट में चोर पूरा शोरूम लूट ले गए।गुरुवार को रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए।

सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसेऔर गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया।

बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। मौके पर तमाम ज्वैलर्स और सराफा मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




देहरादून_शहीद कर्नल के बेटे को मारने वालों का एनकाउंटर..
हल्द्वानी में युवक-युवती की सिर कुचलकर हत्या, डबल मर्डर से सनसनी_Video
नैनीताल हाईकोर्ट ने नाबालिग से रेप के आरोपी उस्मान को राहत नहीं दी..
बनभूलपुरा कांड : हाईकोर्ट में मौकीन सैफी की जमानत मंजूर..
जनता अपमान बर्दाश्त नहीं, माफी के बाद थमा मामला..