Ad

भयावह.. बुराड़ी कांड जैसा मामला.. यहां परिवार के पांच लोगों ने लगाई फांसी, 9 माह का मासूम भी शामिल..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

कर्नाटक के बंगलूरू से एक भयावह खबर सामने आ रही है। यहां एक मकान में पांच लोगों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि लाशें कई दिनों पुरानी थीं। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में एक नौ माह की बच्ची भी है। इसके अलावा एक ढ़ाई महीने की बच्ची घर से जिंदा मिली है, लेकिन उसकी हालत बहुत खराब है। माना जा रहा है कि बच्ची चार से पांच दिनों से भूखी है।

ADVERTISEMENTSAd

खुद को अलग-अलग कमरे में बंद कर लगाई फांसी
ब्यादरहल्ली पुलिस ने बताया कि घर के चार लोगों ने अलग-अलग कमरे में खुद को बंद कर लिया और फांसी लगा ली। सभी के शव फांसी के फंदे से लटके हुए मिले। वहीं नौ माह की बच्ची का शव बेड पर मिला है। माना जा रहा है कि बच्ची की मौत भूख की वजह से हुई हे। फिलहाल पुलिस इस रहस्य को सुलझाने में जुटी हुई है।

शवों की हुई पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। मरने वालों में भारती(51), सिंचना(34), सिंधुरानी(34), मधुसागर(25) व एक मासूम शामिल है। जिंदा मिली बच्ची का नाम प्रेक्षा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में मकान मालिक ने सूचना दी। मकान मालिक ने घर चार दिनों से बंद होने व किराएदारों का फोन न मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस घटनास्थल से सुसाइड नोट व अन्य सबूत तलाशने में जुटी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *