

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे कई यात्रियों की मौत हो गई। वहीं कई को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अब तक 10 लोगों के मौत को सूचना आई है। घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जब यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों के मुताबिक, बस अमृतसर से कटरा जा रही थी, जिसमें वैष्णो देवी में दर्शन के लिए जा रहे अधिकांश यात्री सवार थे। सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे। मृतकों के शव पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि बस दुर्घटना जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुई। उपायुक्त (डीसी) जम्मू अवनी लवासा ने बताया कि 10 लोग मारे गए हैं, और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बस अमृतसर से कटरा की ओर जा रही थी।
जीएमसी जम्मू में भर्ती घायल
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को जीएमसी जम्मू लाया गया है। 12 अन्य को स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है। फिलहाल केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जिन यात्रियों को होश है, उनसे पूछाछ की जा रही है। बस सफेद और गुलाबी रंग की थी और उस पर प्रिंस ट्रैवल्स लिखा था।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष पुष्कर का पत्रकारों ने किया स्वागत..
Haldwani : कुमाऊं प्रीमियर लीग में नैनीताल बना चैंपियन_ पिथौरागढ़ को हराया..
Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित