बड़ी ख़बर(उत्तराखंड) : विधानसभा सत्र समाप्त होते ही ब्यूरोक्रेसी में होगा बड़ा फेरबदल.. इन IPS अफसरों को मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी..

उत्तराखंड (देहरादून) – राज्य में बीते एक माह से चली आ रही आईपीएस अफसरों के तबादलों की कवायद पर होमवर्क पूरा हो गया है। जानकारों की मानें तो विधानसभा सत्र के ठीक बाद इस तबादला लिस्ट पर मुहर लगने जा रही है।
इस तबादला लिस्ट में एक फ़ॉर्मूला और चला है इसके तहत जिन कप्तानों को अपने जिलो में पर्याप्त समय नही हो सका है उन्हे दोबारा दूसरे जिले में मौका मिलने जा रहा है। सूत्र बताते है कि दून जिले में तैनात एक आईपीएस हरिदार कप्तान बन सकते है ज्बकि हरिदार जिले में तैनात एक सीनियर आईपूीएस के दून आने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है।
इसी प्रकार गढवाल मंडल में दो आईपीएस अफसरों (बैचमेट) को तैनाती मिलने जा रही है। जानकार बताते है कि सरकार कुमाऊ मंडल में रेंज स्तर के एक बडे अधिकारी में फेरबदल कर सकती है।
कुमाऊँ में तैनात एक आईपीएस अफसर कुमाऊँ मंडल के एक बडे जिले में तैनाती पाने जा रहे है। इसी प्रकार वीआरएस स्वीकार कर चुकी सरकार वी विनय कुमार के विभाग भी दूसरे अफसरो को देने जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस