Ad

हल्द्वानी में थाल सेवा के बेमिसाल 6 साल_ 25 लाख ज़रूरतमंदों ने किया भोजन

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास थाल सेवा स्थल पर लिटिल मिरेकल फाउंडेशन द्वारा थाल सेवा पिछले 6 वर्षों से चलाई जा रही है, जिसमें जरूरतमंदों को ₹5 प्लेट में भरपेट भोजन दिया जाता है । थाल सेवा ने पिछले 6 वर्षों में 25 लाख थाल की सेवा पूरी कर ली है ।

ADVERTISEMENTSAd

टीम थाल सेवा ने अपना स्थापना दिवस मनाते हुए थाल सेवक सम्मान समारोह का कार्यक्रम शकुंतलम लान रामपुर रोड में आयोजित किया । कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा व निवर्तमान मेयर नगर निगम जोगेंद्र पाल रौतेला अतिथि रहे व उनके द्वारा थाल सेवा में सहयोगी सेवकों को प्रशिष्टि पत्र देकर सम्मानित भी किया गया ।

अतिथियों ने थाल सेवा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया की थाल सेवा पिछले 6 वर्षों से निस्वार्थ सेवा कर रही हैं, जिसके साथ-साथ वह उपचार सेवा, पेड़ सेवा, शहर सेवा, आदि करते आ रहे हैं ।

अतिथियों ने टीम लिटिल मिरेकल फाउंडेशन व थाल सेवकों को बधाई देते हुए हौसला अफजाई करी । कार्यक्रम में सफल संचालन स्वति कपूर व रक्षित वर्मा द्वारा किया गया ।


टीम थाल सेवा के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश मानसेरा ने बताया की संस्था पिछले 6 वर्षों में 25 लाख थाल पूर्ण कर चुकी है और संस्था के आगे और भी लक्ष्य है जिस पर टीम निरंतर सेवा कार्य कर रही है ।


कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, उमंग वासुदेवा, राजीव बग्गा, प्रवीण मित्तल, राजीव वाही, हरित कपूर, संजय बग्गा, अतुल वर्मा, सुनीता वासुदेवा, एकता वर्मा, रीना मानसेरा, आदि ने सहयोग किया ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page