38th National Games : माउंटेन बाइकिंग में खुशीमान जीते_देखिए पहाड़ पर क्रॉसकंट्री ये Video..


Nainital : उत्तराखण्ड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत सातताल में माउंटेन साइकिलिंग का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 19 राज्यों के कुल 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया। क्रासकंट्री साइकिलिंग प्रतियोगिता, गरुड़ताल से शुरू होकर सातताल के क्रिश्चिन आश्रम तक गई और वापस गरुड़ताल के समीप एंट्री पाइंट पर पहुंची।
आज पुरुष वर्ग की माउंटेन बाइकिंग में 43 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें, सर्विस स्पोर्ट कंट्रोल बोर्ड(SSCB)से खुशीमान धारती प्रथम, हरियाणा करनाल के शिवेंन द्वितीय और तीसरे स्थान पर कमलेश राणा रहे।
कुल 2.7 किलोमीटर के ट्रैक की रेस 9 लैप में हुई। प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, राजस्थान, सर्विस स्पोर्ट कंट्रोल बोर्ड, सिक्किम, तमिलनाडु, उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड से 43 प्रतिभागी पहुंचे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ