340 स्कूली बसों की ताबड़तोड़ चेकिंग,बड़ी खामियां सामने आईं..


हल्द्वानी/नैनीताल : बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के स्पष्ट निर्देश पर जनपद भर में स्कूल बसों के खिलाफ विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई एसपी क्राइम/यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों द्वारा की गई।
सुबह से ही जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ स्कूल वाहनों की गहन जांच शुरू की। इस दौरान कुल 340 स्कूल वाहनों की चैकिंग की गई, जिनमें से 313 वाहन फिट पाए गए, जबकि **27 वाहनों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
लापरवाहियों पर की गई कार्रवाई
- बिना फिटनेस या परमिट के वाहन संचालन – 03 मामले
- बिना बीमा के वाहन – 02 मामले
- निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना – 05 मामले
- फर्स्ट एड बॉक्स व अग्निशमन यंत्र का अभाव – 05 मामले
- अन्य नियमों का उल्लंघन – 12 मामले
इन मामलों में कुल 27 वाहनों का चालान किया गया, जिनमें 1 बस को सीज भी किया गया। साथ ही, 08 स्कूल संचालकों व बस मालिकों को नोटिस जारी किए गए और ₹5000 का जुर्माना भी लगाया गया।
एसएसपी नैनीताल का स्पष्ट संदेश
“बच्चों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूल बसों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सख्ती से निपटाया जाएगा।”
एसएसपी मीणा ने साफ किया कि यह अभियान एक बार की कार्रवाई नहीं है, बल्कि भविष्य में भी इसी प्रकार की सघन जांचें जारी रहेंगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और वाहन संचालकों से अपील की कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें और बच्चों के सुरक्षित परिवहन में जिम्मेदारी निभाएं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..