104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के ‘द नैनीताल बैंक लिमिटेड’ की 104वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) के आयोजन में कंपनी के 116 करोड़ के प्रॉफिट में होने की जानकारी दी गई। बैंक की तरफ से बताया गया कि जैन ज़ी(GENz)के लिए आकर्षक योजनाएं लाई जा रही हैं।


नैनीताल स्थित बैंक के प्रधान कार्यालय में आज बैठक का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। बैठक में बैंक के वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय परिणामों और प्रमुख व्यावसायिक उपलब्धियों की जानकारी दी गई। सदस्यों को बताया गया कि बैंक में वित्तीय वर्ष के दौरान व्यवसाय के प्रमुख मानकों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए अपनी वित्तीय स्थिति को और सुदृढ़ किया गया है।

वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का कुल व्यवसाय 6.75% की वृद्धि के साथ ₹14,118.02 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष ₹13,225.68 करोड़ था।
बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार लाल ने बताया की वित्त वर्ष 2025-26 बैंक के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियों का वर्ष रहा है। कहा कि व्यवसाय वृद्धि के साथ-साथ लाभप्रदता, परिसंपत्ति गुणवत्ता एवं पूंजी आधार को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रगति की है।

प्रबंध निदेशक ने ये भी बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक द्वारा आधुनिक सुविधाओं से युक्त मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन NAINI NEO का शुभारम्भ किया गया, जिसके माध्यम से ग्राहक फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान, खाता विवरण, ई-प्रमाणपत्र, जमा रसीद डाउनलोड, UPI सेवाओं तथा अन्य बैंकिंग सुविधाओं का लाभ कहीं भी और कभी भी प्राप्त कर सकते हैं।


बैंक ने व्यापारियों एवं ग्राहकों के लिए QR Code आधारित डिजिटल भुगतान सुविधा, साउंड बॉक्स, तथा Merchant Management App जैसी सेवाएँ भी प्रारम्भ की हैं, जिससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिला है और व्यापारियों के लिए लेनदेन अधिक सरल एवं सुविधाजनक हुआ है।


उन्होंने कहा कि बैंक का फोकस आने वाले समय में गुणवत्तापूर्ण व्यवसाय वृद्धि, रिटेल एवं MSME क्षेत्र को बढ़ावा देने, CASA एवं रिटेल जमा आधार को मजबूत करने, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार तथा ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि बैंक अपनी 104 वर्षों की गौरवशाली विरासत एवं ग्राहकों के विश्वास को आधार बनाकर आधुनिक बैंकिंग आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ करता रहेगा।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *