हल्द्वानी में 10 और इलाके माइक्रो कंटेन्मेंट ज़ोन में तब्दील.. अभी 32 मोहल्लों पर पाबंदियां


हल्द्वानी : शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद में इज़ाफ़ा बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है संक्रमण को रोकने के लिये कारगर क़दम उठाये जा रहे हैं कोरोना की रोकथाम के लिये हल्द्वानी शहर में इंसीडेंट रिस्पांस टीम की संस्तुति पर 10 नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं इन इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है साथ ही कोविड-19 की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने की भी हिदायत दी गई है

शहर में कोरोना के प्रसार को कम करने के लिए लोगों की सैम्पलिंग कराई जा रही है कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर शहर के 10 क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में घोषित किया गया है जिसमें भगत देशराज कॉलोनी पीली कोठी, मथुरा बिहार निकट एस्सार पेट्रोल पंप नवाबी रोड, विकासपुरी गली गली नंबर 1 कलावती कॉलोनी चौराहा नवाबी रोड, द्वारकापुरी फेस 2 आरटीओ रोड गली, नैनवाल जनरल स्टोर के पास गली नंबर 5 ऊंचा पुल , निकट जोशी जनरल स्टोर लाइन नंबर 5 सीएमटी कॉलोनी रामपुर रोड, दुर्गापाल गार्डन निकट सिंथिया स्कूल मुखानी, कृष्णा बिहार चंबल पुल के पास मल्ली बमौरी, रॉयल एनक्लेव निकट हाइडिलऑफिस,गिरजा विहार कमालुआगंजा शामिल है अगले आदेशों तक इन क्षेत्रों में लोगों के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है और क्षेत्र में सेनेटाइज़ेशन भी किया जा रहा है शहर में अब तक 42 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जिसमें से 8 कंटेंटमेंट क्षेत्रों को कोविड की पाबंदियों से मुक्त कर दिया गया है वर्तमान में शहर में 32 मिनी कंटेनमेंट ज़ोन आस्तित्व में हैं



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video