हिंदुस्तान पैट्रोलियम द्वारा टैंकरों से तेल सप्लाई करने के मामले में बड़ी गड़बड़ आई सामने,खाद्य पूर्ति विभाग और जिला प्रशासन ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के टैंकर को किया सीज़


हल्द्वानी (GKM news) हल्द्वानी में हिंदुस्तान पैट्रोलियम द्वारा टैंकरों से तेल सप्लाई करने के मामले में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। खाद्य पूर्ति विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त रूप से कार्रवाई में एक हिंदुस्तान पेट्रोलियम के टैंकर को सीज किया गया है। बताया जा रहा है कि तेल डिपो से निकलने वाला डीजल पेट्रोल यहां पूरी मात्रा में नहीं पहुंचता था। रास्ते में ही डीजल पेट्रोल की तस्करी हो जाती थी लिहाजा स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद जब जिला प्रशासन ने छापा मारा तो रामपुर रोड बेल बाबा के पास प्रशासन और खाद्य पूर्ति विभाग को हजारों लीटर डीजल पेट्रोल की गड़बड़ी निकली। जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है और टैंकर को सीज करते हुए जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
बयान- विवेक राय, उपजिलाधिकारी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani – टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी से चौपट हो रहा कारोबार, जनता परेशान..
पलायन रोकने को गांव में जुटे प्रवासी-अप्रवासी, युवाओं से की रिवर्स माइग्रेशन की अपील
कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO