हाथी ने बुज़र्ग महिला को सूंढ में लपेटकर पटका..महिला की मौके पर हुई मौत..जाने पूरा मामला

नैनीताल लाल कुआं (GKM news ) लालकुआं विधानसभा के गौलापार स्थित हरिपुर ठठोला दानी बंगर गांव में आज सुबह जंगली हाथी ने एक बुज़ुर्ग महिला पर जानलेव हमला कर दिया, जिससे बुज़ुर्ग महिला की मौक् पर मौत हो गई..

खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि लाल कुआं विधानसभा के गौलापार स्थित हरिपुर ठठोला गांव के निवासी वन वाचर त्रिलोक राम की पत्नी पार्वती देवी उम्र लगभग 55 वर्ष आज सुबह करीब 5:30 बजे अपने घर के बाहर टहल रही थी कि इसी दौरान जंगली हाथी ने हमला कर दिया चीख-पुकार सुनकर बुजुर्ग महिला के परिजन भी मौके पहुंच गए लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी उक्त घटना से मृतक बुजुर्ग महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आर पी जोशी ने घटना का मौका मुआयना किया इस दौरान उन्होंने बताया कि घटना आज सुबह लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही है तथा घटना तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज अन्तर्गत बेरीपढाव बीट नंबर 8 में हुर्ई है उन्होंने बताया महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है इस के साथ ही घटना की जानकारी उच्च अधिकारी को सूचना दे दी गई है।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..
हल्द्वानी: बच्चों के सामने मां ने जहर खाकर दी जान,पति लंदन में..
दून में फायरिंग_ रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सीने में लगी गोली, मौत