हल्द्वानी में नगर निगममेयर के खिलाफ हल्ला बोल


GKM news हल्द्वानी में नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का चल रहा धरना प्रदर्शन अब उग्र होता जा रहा है। सैनिटाइजेशन और दुकानों के नामांतरण को लेकर मेयर जोगेंद्र रौतेला पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश के साथ पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पिछले 6 दिनों से बुध पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेस नेता और नगर निगम के सभी कांग्रेसी पार्षदों ने नगर निगम में जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षदों ने बुध पार्क से नगर निगम तक रैली निकालते हुए सरकार से मेयर द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की न्यायिक जांच की मांग की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal