सावधान ! पुलिस महकमा भी कोरोना की चपेट में, नैनीताल जिले में 5 दरोगा, 6 कॉन्स्टेबल पोज़िटिव, ज़रूरत पर ही घर से निकलें. घर पर रहे सुरक्षित रहे, एसएसपी सुनील कुमार मीणा

हल्द्वानी नैनीताल (GKM news ) नैनीताल जिले के कई पुलिस कर्मी करोना की चपेट आ जाने से पुलिस महकमें में हडकंप मचा हुवा है ,जानकारी के अनुसार जिले में 5 दरोगा, 6 कॉन्स्टेबल , एक हेड कॉन्स्टेबल और एक बारबर कोरोना की चपेट में है, एसएसपी सुनील कुमार मीणा का कहना है कि सभी का उपचार चल रहा है.
और इनके संपर्क में आए पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है और सभी फील्ड स्टाफ और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए है कि पूरी तरह एहतियात बरतते हुए ड्यूटी करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर मास्क लगाएं और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें और जल्द सभी पुलिसकर्मी स्वस्थ होकर फिर से लोगों के बीच में सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे.
नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली में 3 दरोगा पॉजिटिव आ चुके हैं इसी तरह हल्द्वानी और नैनीताल में भी पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं जिसके बाद से एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।वाही एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने जनता से की अपील की है कि बिना काम के घर से बाहर ना निकले, घर पर रहे और सुरक्षित रहें.. लापारवाही ना बरतने के दिए निर्देश..
बयान .. – सुनील कुमार मीणा, एसएसपी नैनीताल



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal