मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान..सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति किया जागरूक काटा कई का चालान..

हल्द्वानी नैनीताल (GKM news) शहर के मंगलपड़ाव चौकी पुलिस ने अनलाॅक के नियमों का पालन नहीं करने पर कई लोगों का चालान कर दिया.सब्ज़ी विक्रेताओं को दिए आड ईवन नियमों के पालन करने के निर्देश.

इसके साथ ही लोगों से नियमों का पालन करने और मास्क पहनने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत भी दी.. आपको बता दें कि सोमवार को मंगल पड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश सिंह नेगी की अगुवाई में चौकी पुलिस ने क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने माॅस्क नहीं पहनने पर 22 लोगों का चालान कर कार्यवाही की.
साथ ही बिना हेलमेट पहने घूम रहे 5 लोगों का चालान काटा गया. तो वहीं सबजी मंडी क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 3 दुकानदारों का चालान किया. चौकी प्रभारी कैलाश सिंह नेगी ने लोगों से अनलाॅक नियमों का पालन करने को कहा. साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM.News (EDITOR) UTTRAKHAND


पंत विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर ने SSP से मांगी सुरक्षा, उत्पीड़न का आरोप लगाया..
हल्द्वानी _अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत से भड़का गुस्सा, परिजन धरने पर बैठे, एसपी सिटी मौके पर
अस्पताल हत्याकांड में बड़ा एक्शन_ मुख्य आरोपी विकास एनकाउंटर में …
छठ पूजा_ 15-16 नवम्बर को हल्द्वानी में बदलेगा यातायात, इन रास्तों से होकर गुजरेंगे वाहन
गौला-नंधौर में खनन कारोबार से जुड़े 481 वाहनों की ओनरशिप ट्रांसफर..