Ad

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दानिश खान की स्मृति में पौधारोपण

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी हल्दूचौड़(GKMnews)श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय दानिश खान की स्मृति में आज यहां आदर्श प्रेस क्लब हल्दूचौड़ के तत्वाधान में औषधीय पौधों का रोपण किया गया. रेंजर मदन बिष्ट द्वारा औषधीय पौधे उपलब्ध कराए गए यहां प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रमोद बमेटा की अध्यक्षता में पौधारोपण से पूर्व पत्रकार दानिश खान की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें वक्ताओं ने कहा कि दानिश खान पत्रकारों के सच्चे हितैषी थे तथा वे पत्रकारों की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाते हुए उनका हर संभव समाधान करते थे.

ADVERTISEMENTSAd

पत्रकार दानिश खान का निधन पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है. ब्लाक प्रमुख रूपा देवी जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश शर्मा कनिष्ठ प्रमुख श्रीकांत पांडे विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र दुम्का ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना होगा. इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट द्वारा अमलतास तेजपत्ता गुलमोहर हरेड़ा बहेड़ा आदि पौधे उपलब्ध कराए गए. उन्होंने कहा कि पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन सभी की नैतिक जिम्मेदारी होना चाहिए. इस अवसर पर लाल कुआं कोतवाली में तैनात वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रोहिताश सागर ने भी पौधारोपण कर पत्रकार दानिश खान के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

अध्यक्ष प्रमोद बमेटा के अलावा प्रधान प्रतिनिधि रोहित बिष्ट अजय उप्रेती श्रीकांत पांडे रिंपी बिष्ट विक्की पाठक शैलेंद्र सिंह, मुकुल कुमार ,रमेश जोशी भुवन प्रसाद भुवन गरवाल गोविंद प्रसाद गौतम भट्ट जसवीर उत्तराखंडी अशोक पढालनी गुलाब सिंह नेगी गिरीश पढालनी कर्म सिंह ,रमेश गोस्वामी समेत अनेकों पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *