यूओयू का जन संवाद-2_ शिक्षार्थियों के सवालों का सीधा समाधान..

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी _ उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षार्थियों की समस्याओं, जिज्ञासाओं और सुझावों को सीधे विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘जन संवाद कार्यक्रम भाग-2’ का दूसरा चरण ऑनलाइन आयोजित किया। ‘सूचना, संवाद और समाधान’ की अवधारणा पर आधारित कार्यक्रम की थीम ‘शिक्षा, अवसर और विश्वास: मिलकर करें उत्कृष्ट विश्वविद्यालय का निर्माण’ रही।

कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि शिक्षार्थियों के साथ निरंतर संवाद विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जन संवाद का यह मंच विद्यार्थियों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान तक पहुंचने में उपयोगी साबित होगा।

कार्यक्रम में अनुसंधान, अकादमिक, अध्ययन सामग्री, परीक्षा, प्रवेश, शोध, प्लेसमेंट तथा पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन से जुड़े विशेषज्ञों ने विभागीय प्रक्रियाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी साझा की। जन संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र में शिक्षार्थियों के 30 से अधिक सवालों के जवाब दिए गए।

इनमें प्रवेश, अध्ययन केंद्र, पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री का वितरण, विद्यार्थी विवरण में संशोधन, DEB ID, परीक्षा शहर परिवर्तन, शुल्क वापसी, लेन-देन, प्लेसमेंट और छात्रवृत्ति जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। नेपाल के शिक्षार्थियों ने भी डिग्री की समकक्षता और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे।

शिक्षार्थियों ने वीडियो संदेश, ई-मेल और लाइव चैट के माध्यम से सवाल भेजे। विश्वविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट और ‘Student One View’ पोर्टल का नियमित उपयोग करने तथा जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग के आधिकारिक ई-मेल से संपर्क करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुमित प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में आईसीटी और मीडिया टीम के योगदान की सराहना करते हुए सभी विशेषज्ञों और शिक्षार्थियों का आभार जताया।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *