Haldwani_गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत..Video

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब सुबह चार बजे हल्द्वानी से रुद्रपुर जा रही बाइक सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने के बाद दोनों को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी भेज दिया और परिजनों से संपर्क किया।

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय वैभव छाबड़ा, पुत्र अशोक छाबड़ा, निवासी रुद्रपुर और 29 वर्षीय चेतन चौहान, पुत्र राजपाल चौहान, निवासी ग्राम फूलसुंघी, रुद्रपुर के रूप में हुई है। वैभव कृषि कार्य से जुड़े होने के साथ पढ़ाई कर रहे थे, जबकि चेतन फल-सब्जी का कारोबार करते थे और हल्द्वानी मंडी से रुद्रपुर आते-जाते थे।

हादसे में दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन दो युवकों से परिवारों ने अपने भविष्य की उम्मीदें जोड़ रखी थीं, उनकी अचानक मौत ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर घूमने वाले लावारिस पशु कई बार वाहन चालकों के लिए खतरा बन जाते हैं। हालांकि इस हादसे में दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *