Ad

मेडिकल पर खड़े युवक को गोली मारी, हालत गम्भीर…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर काशीपुर ( GKM न्यूज़ अज़हर मलिक ) काशीपुर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी के ढकिया नंबर एक में देर साय एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को काशीपुर एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। दरअसल काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी अंतर्गत ढकिया नंबर एक में अमर सिंह का परिवार रहता है। उसके तीन पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र रवि टेम्पो चलाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता है।

ADVERTISEMENTSAd

आज रात जब रवि घर पर टेम्पो खड़ा कर गांव में ही एक मेडिकल की दूकान पर खड़ा बातचीत कर रहा था कि तभी वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली रवि के सिर पर लगी जिससे लगते ही वह गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही आस पास के लोग एकत्रित हो गए। आनन फानन में उसे काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने चिकित्सालय पहुंचते हुए घायल रवि के बयान दर्ज किये। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने बताया कि दो वर्ष पूर्व हुए मामूली विवाद के चलते रंजिश का मामला सामने आया है। दोनों ही आरोपी युवको की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है।

बयान :- राजेश भट्ट / ए एस पी काशीपुर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *