पूर्व सैनिको और अफसरों ने मनाया कुमाऊं रेजीमेंट स्थापना दिवस…


उधमसिंह नगर खटीमा (GKM न्यूज़ ) सीमान्त खटीमा के थारू विकास भवन सभागार में आज 20 कुमाऊं रेजिमेंट से जुड़े पूर्व सेनिको ने आज अपनी यूनिट का स्थापना दिवस मनाया। जिसमे कुमाऊं भर से 20 कुमाऊँ रेजीमेंट से रिटायर्ड हुए पूर्व सेनिको व अफसरों ने खटीमा पहुँच इस आयोजन में हिस्सा लिया। इस दौरान अपने सेना यूनिट के राइजिंग डे में एकत्र हुए पूर्व सेनिको ने जहाँ आपस मे अपने सैनिक काल के अनुभवों को साझा किया।
वही इस दौरान पर्वतीय गीतों में थिरक पूर्व सेनिको ने नया साल के पहले दिन अपने 20 कुमाऊं रेजिमेंट का स्थापना दिवस को हर्षोउल्लास के साथ मनाया। वही कार्यक्रम का आयोजन कर रहे पूर्व सेनिको ने मीडिया को बताया कि 1 जनवरी 1981 को बीस कुमाऊं रेजिमेंट का गठन रानीखेत में हुआ था। इस रेजिमेंट का भारतीय सेना में अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। आज 20 कुमाऊं ने अपने गठन के 40 वर्ष पूर्ण कर लिए है इसलिए कुमाऊँ भर से खटीमा में 20 कुमाऊं के एक्स आर्मी पर्सन ने इकट्ठा हो अपनी यूनिट का स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया है। आगे भी इसी तरह 20 कुमाऊं के गौरवशाली इतिहास को याद रख इसका स्थापना दिवस मनाया जाता रहेगा।
बयान -लाल सिंह खोलिया, पूर्व सैनिक व आयोजन समिति सदस्य, ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल_DM ने विभागों को किया अलर्ट, गौला पुल पर SSP ने लिया हालात का जायज़ा..
उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video